अजब गजब: एक घर जो बन गया चुड़ैलों का कैदखाना, किसी को भी रहने नहीं देती थीं यहां कि आत्माएं, जानें अब किस कीमत में बिक रहा है घर

एक घर जो बन गया चुड़ैलों का कैदखाना, किसी को भी रहने नहीं देती थीं यहां कि आत्माएं, जानें अब किस कीमत में बिक रहा है घर
  • एक घर जो बन गया चुड़ैलों का कैदखाना
  • किसी को भी रहने नहीं देती थीं यहां कि आत्माएं
  • 4 साल बाद फिर से बिकेगा घर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में बहुत से लोग भूत-प्रेतों की बातों पक यकीन करते हैं। साथ ही कुछ लोग इन बातों पर बिल्कुल भरोसा नहीं करते। अगर आप भी नहीं मानते हैं तो क्या आप एक ऐसे घर में रहना पसंद करेंगे जहां पर भूत रहते हों? अगर ऐसा है तो आप अकेले बिल्कुल नहीं हैं। बहुत से लोग होते हैं जो इस तरह की जगहों पर जाने में रुचि रखते हैं। ब्रिटेन में एक घर है जो बहुत ज्यादा भूतहा है। जो चार साल बाद अब फिर बिकने के लिए तैयार है। इस घर की कीमत 2 करोड़ 76 लाख रुपये है।

क्या है घर का नाम?

ये घर 'द केज' के नाम से फेमस है। एक समय में ये चुड़ैलों का जेल हुआ करता था। घर की पूर्व मालिक वैनेसा मिशेल ने दावा किया था कि उनपर चुड़ैलों ने हमला किया था। भूतों ने उस महिला को काफी परेशान किया था। उस महिला ने बताया, जब वह गर्भवती थी तब उन्हें धक्का दिया गया था साथ ही रहस्यमयी खून के छींटे भी दिखाई दिए थे।

इस घर में किसको रखा गया था?

इस घर के किनारे में लगी पट्टी में लिखा हुआ है कि स्थानीय चुड़ैल उर्सुला केम्प को साल 1582 में फांसी देने से पहले यहीं रखा गया था। वैनेसा ने साल 2005 में ये घर खरीदा था जिसमें उन्हें यकीन हो गया था कि उस घर में उनके साथ कोई और भी रह रहा है।

घर पर बनी डॉक्यूमेंट्री

साल 2018 में चैनल 4 की एक डॉक्यूमेंट्री बनी थी। जिसमें इस डरावने घर को दिखाया गया था कि ये डरावना घर आखिरी बार 12 साल बाजार में रहने के बाद साल 2020 में बेचा गया। डॉक्यूमेंट्री में वैनेसा ने बताया, ये घर बिल्कुल भूतहा है, इस बात में कोई भी संदेह नहीं है कि ये घर बहुत ही भूतहा है। ये हमेशा से ही रहा है। जब से इसे बेचा गया है, घर में कुछ और नवीनीकरण हुए हैं। अब फिर से चार साल बाद बाजार में आ गया है। ये घर दो बेडरूम वाला था। साथ ही क्लैक्टन-ऑन-सी के पास सेंट ओसिथ के एसेक्स गांव में बसा था। जिसे अब फिर से बेचा जा रहा है।

कैसा है घर?

प्रॉपर्टी वेबसाइट राइटमूव के मुताबिक, जहां घर लिस्टेड है, वहां 17 जून को कीमत कम कर दी गई थी। दो बेडरूम के अलावा इस घर में एक बाथरूम, एक खास लिविंग रूम, एक अलग डाइनिंग रूम और किचन है, साथ ही नीचे एक शौचालय भी है। इस्टेट एजेंट लैम्ब एंड कंपनी के अनुसार घर वर्तमान में ऑफ़र के तहत है।

Created On :   6 Oct 2024 8:28 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story